Advertisement
झारखंडभारत

मॉडल कॉलेज राजमहल में वर्ष के अंतिम दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम।आयोजित

 

रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। मॉडल कॉलेज राजमहल व
स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जिला संयोजक प्रवीर कुमार सिंह के सौजन्य से मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज में वर्ष 2025 के अंतिम दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा नववर्ष को हरित और सुखद बनाने का संदेश देना रहा।
इस अवसर पर बीते वर्ष की उपलब्धियों और अच्छे पलों को स्मरण करते हुए आगामी वर्ष के सुखद, समृद्ध एवं पर्यावरण-संवेदनशील होने की कामना की गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि रणधीर सिंह , जिला परिषद सदस्य, ब्रजनंदन मंडल , विद्यार्थियों के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक दायित्व बताया।
डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक आवश्यक कदम है। डॉ सिंह ने 2026 का संकल्प पेड़ लगाए ,जल बचाए व प्लास्टिक को हटाए जाने के प्रतिबद्धता को आपने दैनिक जीवन में निभाए |


उन्होंने छात्रों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के दर्जनों छात्र, कर्मी एवं अतिथिगण उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। उपस्थित मोहन कुमार, सुमित कुमार साह, करमु महतो, प्रकाश महतो, जयकर सिंह, कार्यक्रम में कॉलेज के दर्जनों छात्र- छात्राएं – साहिबा,असमा,नसरीन
,सूफियाना ,रामकुमार साहा, चंदन , प्रीति कुमारी , सुप्रिया ,मोहिद अहमद आदि कॉलेज कर्मी एवं अतिथिगण में ब्रजनन्दन मंडा आदि उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button