जमीनी विवाद को लेकर देवर ने भाभी पर चाकू से लगातार वार कर किया गंभीर घायल।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र ग्राम इज्जतपुर में बुधवार सुबह जमीन विवाद को लेकर महिला पर उसके देवर ने चाकू से हमला कर दिया, 40 वर्षीय मनोकामनी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के फतेहपुर सीएससी लाया गया प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह घटना तब हुई जब मनोकामनी सुबह शौच के लिए घर से निकली थीं, उनके सगे देवर अनिल कुमार ने उन पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार किए,आरोपी ने महिला पर एक दर्जन से अधिक वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई।

महिला के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी अनिल वहां से फरार हो चुका था। परिजनों ने तुरंत गंभीर रूप से घायल मनोकामनी को फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान मनोकामनी की हालत को अत्यंत चिंताजनक बताया, उनके चेहरे पर कई गहरे घावों के साथ पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों के अनुसार, महिला और आरोपी देवर अनिल कुमार के बीच पिछले कई महीनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था,इसी रंजिश के चलते बुधवार को इस हमले को अंजाम दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की, पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाल संजीत कुमार सोनकर ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी अनिल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



