अयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी
ग्राम-बर बसौली दौलतपुर बाराबंकी के रहने वाले सर्वजीत की मृत्यु कुछ दिन पहले करंट लगने से हो गई थी.

12 अक्टूबर 2020 को ग्राम-बर बसौली दौलतपुर बाराबंकी के रहने वाले सर्वजीत की मृत्यु कुछ दिन पहले करंट लगने से हो गई थी.. उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं जिसमें एक बच्चा 15 वर्ष और एक 10 वर्ष का है परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय थी जिसको देखते हुए टीम 20 उनकी मदद के आगे आयी और टीम 20 के सभी सदस्यों के सहयोग से 10000 रुपए की आर्थिक मदद परिवार को प्रदान की। और टीम ने परिवार के सभी बच्चों की शिक्षा में मदद करने का भी वादा किया ।
इस अवसर पर विक्रम सिद्धार्थ, शैलेन्द्र सिंह डायरेक्टर आनंद विहार इण्टर कॉलेजेज, श्रवण कुमार, शत्रोहन लाल जी, इण्डियन स्टूडेन्ट पॉवर के अध्यक्ष सिद्धार्थ कनौजिया, सुरेश चंद्र गौतम एडवोकेट, बीएल गौतम एडवोकेट, परमहंस गौतम एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे.


