
रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)
चंदौली।आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अभियोग में वांछित व पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी पी.डी.डी.यू. नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अलीनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 0389/2025 धारा- 191(2),333,115(2),352,351(2),74,109(1) व 324(4) बीएनएस थाना अलीनगर जनपद चन्दौली से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त 1.सुनील यादव पुत्र त्रिभुवन यादव निवासी हुडरहा थाना अलीनगर जनपद चन्दौली उम्र करीब 24 वर्ष को सकलडीहा की तरफ रिंगरोड अण्डरपास के पास से दिनांक 04.09.2025 को समय करीब 14.14 बजे हिरासत पुलिस में लेकर घटना कारित करने वाला हाकी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।




