Advertisement
बाराबंकी
Trending

उद्धव ठाकरे के आवाहन पर शिवसैनिको ने की राम रक्षा महाआरती एवं हनुमान चालीसा पाठ।

उद्धव ठाकरे के आवाहन पर शिवसैनिको ने की राम रक्षा महाआरती एवं हनुमान चालीसा पाठ।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा 

बाराबंकी। शिवसैनिको ने आज शिवसेना यूबीटी प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही के नेतृत्व में अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा लूट के विरोध में शिवसेना राष्ट्रीय प्रमुख माननीय उद्धव ठाकरे एवं युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के राष्ट्रव्यापी आवाहन के तहत अयोध्या श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट के रामद्रोही चंदा चोरी के आरोपियों को सजा दिलाने , छुपे चंदा चोरों को प्रकाश में लाने और उन्हें सद्बुद्धि देने हेतु औद्योगिक क्षेत्र सोमैया नगर देवा रोड़ स्थित हनुमान मंदिर में राम रक्षा महाआरती की एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया और राम लला का जय घोष किया

इस अवसर पर उपस्थित शिवसैनिको को संबोधित करते हुए शिवसेना यूबीटी प्रदेश महासचिव मनोज मिश्र विद्रोही ने कहा कि देश के असंख्य राष्ट्रवादी जनता एवं रामभक्तो के आस्था का केंद्र बिंदु अयोध्या राम मंदिर के ट्रस्ट के पदाधिकारियों के द्वारा चंदा चोरी ,दान के पैसों की चोरी , बहुमूल्य रत्नों एवं सोने चांदी की ईंटें, आभूषण,सोने की रामायण इत्यादि गायब कर दी गई कालनेमी के संतानों ने आधुनिक महमूद गजनवी बनकर राम मंदिर के धन को लूटा है इसके लिए उनको नर्क में भी स्थान नहीं मिलेगा सरकार द्वारा गठित एस आई टी द्वारा असली दोषियों पर हाथ नहीं डाला जा रहा है उनको बचाने का प्रयास किया जा रहा है सिर्फ छोटे और हेराफेरी में लिप्त कर्मचारियों को लपेटा जा रहा है अयोध्या राम मंदिर में लूट की सीबीआई जांच कराई जाए और ट्रस्ट में बैठे लूट के जिम्मेदार लोगों को बर्खास्त कर जेल भेजा जाए
इस अवसर पर प्रदेश सचिव सविता श्रीवास्तव, जिला उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित जी, युवासेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिंटू,जिला सचिव चंद्र शेखर,जिला सचिव प्रवीन वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी एस एन मिश्रा,कुर्सी विधानसभा प्रभारी कमलेश राजपूत,सरवन बाबा, देशराज गौतम, अंशू अवस्थी, आनंद मिश्रा,ननकऊ महराज ,वैभव मिश्रा , कमल गुप्ता आदि शिवसेना पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button