Advertisement
झारखंडभारत
Trending

कांग्रेस का जन संवाद एवं SIR प्रशिक्षण शिविर आयोजित, घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। बरहरवा प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड संख्या 02 स्थित निशा मैरिज हॉल परिसर में बरहरवा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से जन संवाद एवं एस.आई.आर. (SIR) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मनोज घोष ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश सचिव कमल आर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी एस.आई.आर. प्रक्रिया को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं बीएलए (Booth Level Agents) को जागरूक करना और उन्हें तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बरकत खान ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होती है। उन्होंने कहा कि “सक्रिय और जागरूक कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। सभी बीएलए अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को एस.आई.आर. प्रक्रिया की सही जानकारी दें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रह जाए।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की अपील की।
नगर अध्यक्ष मनोज घोष ने अपने संबोधन में प्रखंड संवाद एवं पेशा एक्ट (PESA) के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी बीएलए को निर्देशित किया कि वे अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को एस.आई.आर. की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाएं और जागरूक करें।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान बीएलए मास्टर ट्रेनर मुरसलीम खान ने एस.आई.आर. प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि सही जानकारी, समय पर कार्रवाई और तकनीकी समझ इस प्रक्रिया की सफलता की कुंजी है। उन्होंने फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जांच, त्रुटियों के सुधार और ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रक्रियाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्य करते समय पारदर्शिता, सतर्कता और मतदाताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान अत्यंत आवश्यक है, जिससे चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी मो. नसीरुद्दीन, जिला महासचिव मिठून कुमार मंडल, भोलानाथ महतो, ओबीसी प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश महासचिव अश्विनी आनंद, प्रखंड उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी अनंत लाल भगत, प्रखंड महासचिव निताय सरकार, राकेश महतो, शारीक रब्बानी, आलमगीर मंसूरी, विष्णु माल, संतोष राम, आशीष शर्मा, राधेश्याम महतो, दिलीप दास, दीपक कुमार, दिनेश तुरी, मुबारक शेख, अब्दुल मतिउर शेख, देवानंद राय, विकास कुमार साहा, मुरसलीम शेख, राजू महतो, पोलेश कुमार, अरुण रविदास, अली असगर, तैय्यब शेख, अमित कुमार सहित दर्जनों बीएलए, कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से अभियान चलाकर प्रत्येक मतदाता तक एस.आई.आर. प्रक्रिया की सही जानकारी पहुंचाएंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अपनी अहम भूमिका।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button