
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी झारखंड पुलिस को मिली नई गाड़ियां।
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस अवसर पर झारखंड पुलिस को बड़ी संख्या में नए वाहन उपलब्ध कराए गए, जिनमें से 849 दो-पहिया और 636 चार-पहिया वाहन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में इन सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित जिलों के लिए रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व्यवस्था का मजबूत होना बेहद जरूरी है।
नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा आपात स्थिति में पुलिस की प्रतिक्रिया समय भी तेज होगा।
सरकार का मानना है कि इन वाहनों की मदद से दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस की पहुंच आसान होगी। इससे अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी और आम जनता को सुरक्षा का बेहतर एहसास मिलेगा।
राज्य सरकार लगातार पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठा रही है, जिसमें नए वाहन, आधुनिक उपकरण और संसाधनों की उपलब्धता शामिल है। इन पहलों से पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।



