राष्ट्रीय स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डीएम ने बाटे अधिकार पत्र

सिद्धार्थनगर ब्यूरो चीफ विजय पाल चतुर्वेदी
ग्राम पंचायत में निर्मित सामुदायिक शौचालय के रखरखाव एवं अधिकार को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने मंगलवार को तहसील परिसर के अंदर शोहरतगढ़ व बढ़नी ब्लॉक में संचालित स्वयं सहायता समूहों को अधिकार पत्र सौंपा गया।
इस दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि धीरे-धीरे स्वयं सहायता समूह को जिम्मेदारी दी जा रही है वर्तमान समय में उचित दर विक्रेता (कोटेदार) और सामुदायिक शौचालय की देखरेख चालू है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक स्वयं सहायता समूह संचालित रहेगा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें धनराशि उपलब्ध कराई जाती रहेगी।
शोहरतगढ ब्लॉक के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंधक शिव यादव ने बताया कि ब्लॉक अंतर्गत 55 ग्राम पंचायत में 362 स्वयं सहायता समूह संचालित है जिसमें 27 ग्राम पंचायत का जियो टैग हो चुका है। जिसमें 40 ग्राम पंचायतों में जियो टैग पूर्ण हो चुका है।शोहरतगढ ब्लॉक के कोइरीडीहा,मदरहना उर्फ रामनगर, मेहनौली, नीबी, मकड़ौर,चिल्हिया,पल्टादेवी, अटकोनिया,लेदवा,परिगवा, अकरा,कोटिया दीगर,संतोरी, संतोरा,गौरा अलिदापुर,चौहट्टा, टेकनार,गड़ाकुल, पकड़ी, परसिया,कपिया ग्रांट, गुजरौलिया ग्रांट आदि के 22 व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंधक सरताज अहमद अंसारी ने बताया कि 55 ग्राम पंचायतो में 345 स्वयं सहायता समूह संचालित है जिसमें ब्लॉक के घरूवार,चम्पापुर,खजुरिया शर्की,पैकी,पिपरा,पड़ारिया, इमिलिया जनूबी,बैदौली,परसा स्टेशन,कोटिया,गड़ारखा, पथरदेईया, दुधवानिया, खुरहुरिया के 14 ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों को अधिकार पत्र दिया गया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी,पीडी संतकुमार,डीडीओ शेषमणि सिंह,मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार,तहसील दार अरविंद कुमार, खण्ड विकास अधिकारी शोहरतगढ़ एजाज अहमद,खण्ड विकास अधिकारी बढ़नी सतीश सिंह,प्रभारी एडीओ पंचायत शोहरतगढ़ शकील अहमद,सचिव राधेश्याम चौधरी,सचिव जगजीवन प्रसाद, सचिव सुभाष चंद,सचिव रामस्वरूप गुप्ता,प्रधान प्रतिनिधि उमाशंकर मौर्य,प्रधान प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता,प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल राइस,प्रधान प्रतिनिधि बबलू चौबे,अब्दुल अजीज, खजांची,अनुज चौधरी,प्रधान सहबुल आदि मौजूद रहे।



