Advertisement
झारखंडभारत
Trending

शिक्षा योजनाओं की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज। समहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शिक्षा योजनाओं और कार्यों की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

बैठक में उपायुक्त ने आपार एंट्री स्टेटस, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सहित विद्यालय प्रबंधन समिति की राशि के समुचित उपयोग पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बच्चों को पिछली तीन वर्षों के पाठ्यवस्तु का दोहराव कराते हुए उनकी बुनियादी समझ को मजबूत किया जाए ताकि शिक्षा में आई रुकावट को दूर किया जा सके।

विज्ञापन

इसके अलावा विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, मिड-डे मील की गुणवत्ता, पुस्तक वितरण, गणवेश वितरण, छात्रवृत्ति भुगतान आदि बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का लाभ छात्रों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुँचना चाहिए और इसके लिए समय-समय पर निगरानी आवश्यक है।

विज्ञापन 2

बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण यादव, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी उर्मिला हांसदा समेत बीईओ, बीपीओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर योजनाओं की प्रगति की निगरानी करें और किसी भी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button