
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना खीरों पुलिस ने
अवैध मादक पदार्थ द्रव्यों की बिक्री व तश्करी के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 22 सितम्बर 2025 को पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त उमेश कुमार पुत्र राधेश्याम पटेल निवासी ग्राम खाण्डेपुर थाना खीरों जनपद रायबरेली को 1100 ग्राम अवैध गांजा के साथ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार विरूद्ध थाना स्थानीय पर संबंधित धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।


