Advertisement
बाराबंकी

स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर नगर के गांधी भवन में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता द्वारा किया गया झण्डा रोहण

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर नगर के गांधी भवन में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता द्वारा झण्डा रोहण किया गया। इससे पूर्व उन्होने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन पाटेश्वरी प्रसाद ने किया। समारोह के दौरान एडीएम श्री गुप्ता ने कहा कि भारत की आजादी में कई विभूतियों की अहम भूमिका रही। महात्मा गांधी के बताये रास्ते पर चलकर 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली। उन्होने देश की आवाम को सत्य और अहिंसा का मंत्र दिया। इस मौके पर गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने कहा कि 9 अगस्त को जो क्रांति हुई वह महान क्रांति 1945 तक जारी रही और उसी का परिणाम था कि भारत आजाद हुआ। दुनिया के जो बड़े देश हैं अमरीका और फ्रांस अपनी आजादी को क्रांति से जोड़कर ही मनाते हैं। लेकिन यह दुर्भाग्य रहा कि 15 अगस्त कोई क्रांति का दिन नही था उसके बाद भी आजादी का दिन 15 अगस्त रखा गया उस दिन गांधी जी नोआखाली बंगाल में हिन्दू-मुस्लमान के बीच हो रहे दंगो को शांत कराने में व्यस्त थे और वह उस आजादी के समारोह में भी शामिल नही हुए थे। इस मौके पर चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, चकबंदी अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, बृजेश दीक्षित, सलाउद्दीन किदवाई, मृत्युंजय शर्मा, विनय सिंह, पी.के. सिंह, सत्यवान वर्मा, विजय कुमार सिंह ‘मुन्ना‘, मनीष सिंह, हुमायूं नईम खां, अनिल यादव, मो. अदीब इकबाल, तौफीक अहमद आदि मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button