
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। गोपनीय कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, साहेबगंज हेमंत सती की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत चयन समिति / जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा योजना से संबंधित पात्र लाभुकों के चयन प्रक्रिया की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लाभुकों का चयन पूर्णतः पारदर्शिता, पात्रता एवं प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा उपरांत चयनित लाभुकों के प्रस्तावों को अनुमोदन प्रदान किया गया।

उपायुक्त के द्वारा चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु चयनित लाभुकों से दूरभाष पर संपर्क कर यह भी जानकारी ली गई कि उन्हें पूर्व में उक्त योजना अथवा किसी समान योजना का लाभ प्राप्त हुआ है या नहीं।
बैठक में जानकारी दी गई कि दो गाय योजना अंतर्गत 82 लाभुकों, पांच गाय योजना अंतर्गत 30 लाभुकों तथा दस गाय योजना अंतर्गत 03 लाभुकों का अनुमोदन दिया गया।
बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रामसीरक प्रसाद, भूमि संरक्षण पदाधिकारी राहुल गुप्ता, जेएसएलपीएस डीपीएम मतीन तारीक सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



