Advertisement
उन्नाव

महिलाओं को जागरुक करने हेतु मिशन शक्ति के तहत 07 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

उन्नाव पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में पशुपालन ईट भटों में काम करने वाली महिलाओं व लड़कियों एवं स्कूल / कॉलेज छोड़ चुकी बच्चियों / लड़कियों व नगरीयाग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाओं । महिलाओं को जागरुक करने हेतु मिशन शक्ति के तहत 07 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 26.06.2021 को निम्नलिखित स्थानों में उन्नाव पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जागरूकता अभियान एवं काउंसलिंग करायी गयी । – थाना बेहटा मुजावर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मटकुरी में पुलिस द्वारा बालिकाओ व महिलाओं को एकत्रित कर महिला संबन्धी अपराधों के सबन्ध में जागरूक किया गया तथा ग्राम प्रधानों की सहायता से उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत कराते हुए समस्याओ के समाधान हेतु काउन्सलिग करायी गयी । कोविड -19 से बचाव हेतु उपस्थित सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को मास्क वितरित किये गये । > थाना आसीवन क्षेत्रांतर्गत ग्राम पेसारी के प्राथमिक विद्यालय पेसारी में पुलिस द्वारा ग्राम सभा की महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्रित कर महिला सबन्धी अपराधों के सबन्ध मे जागरूक किया गया तथा समस्याओं के समाधान काउन्सलिंग करायी गयी । कोविड -19 से बचाव हेतु उपस्थित सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को मास्क वितरित किये गये । थाना बीघापुर क्षेत्रांतर्गत महिला रिपोर्टिग पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में जाकर पशुपालन एवं अन्य कार्य करने वाली ग्रामीण महिलाओं / बालिकाओं को नारी सशक्तीकरण के विषय में जानकारी दी गई तथा विभिन्न पुलिस हेल्पलाइन नम्बरों की आवश्यकता को बताया गया । थाना अचलगज क्षेत्रांतर्गत ग्राम अमरसस व ग्राम कोरारी खुर्द में पुलिस द्वारा स्थानीय महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ चौपाल लगाकर आपातकालीन सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 112,1090,102,108,181,1076,1098 आदि के विषय में जानकारी दी गई ।

वहीं अन्य थानों की एन्टी रोमियो स्क्वाड / शक्ति मोबाइल द्वारा विभिन्न ग्रामों / मोहल्लों तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानो / पशुपालन इकाईयो / ईट भट्टों में जाकर उपस्थित महिलाओ / बालिकाओं को जागरूक करते हुए आपात पुलिस सेवाओं के संबन्ध में जानकारी दी गई एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता हेतु हेल्पलाइन नबरो 112,1090,102,108,181,1076,1098 आदि को बिना संकोच प्रयोग हेतु अवगत कराया गया । इसके अतिरिक्त सभी को महिला संबन्धी विभिन्न कानूनों जैसे ट्रिपल तलाक , धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम , पॉक्सो एक्ट व छेड़छाड़ आदि से संबन्धित धाराओं । कानूनों से अवगत कराया गया।साथ ही थानों पर बनी महिला हेल्प डेस्क की उपयोगिता एवं डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों के नियुक्त रहने से आने वाली शिकायतकर्ताओं / पीड़िताओं की निजता का ध्यान रखते हुए समस्याओं के निराकरण कराये जाने के सबन्ध में भी जानकारी दी गई ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button