01 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 मोबाइल बरामद।

रिपोर्ट-नीरज शर्मा
पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय द्वारा पूर्व से वांछित चल रहे अभियुक्तों व वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा निर्देश के अनुपालन के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महसी महोदय के निर्देशन में थानाध्यक्ष श्री गुरुसेन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम मे उ0नि0 अयोध्या सिंह मय हमराह का० अमित यादव व का० कृष्णमार व म०का० पुष्पा देवी द्वारा आज दिनांक 15.01.2026 को वांछित अभियुक्त अजय प्रताप पाण्डेय पुत्र सुरेन्द्र प्रताप पाण्डेय उम्र करीब 40 वर्ष निवासी सराय खत्री दुर्जनपुर पचौमी थाना बजीरगंज जनपद गोण्डा को वादी मुकदमा के मोबाइल सर्विलांस सेल से प्राप्त सुचना पर तमाजपुर रोड के पास से दिनांक 14.01.2026 को समय करीब 20.47 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 160/25 धारा 123,302(2), 317 (3) BNS पूर्व से पंजीकृत है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा० न्यायालय सदर बहराइच के समक्ष पेश करने हेतु खाना किया गया।




