Advertisement
अपराधअब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

खुशी ज्वैलर्स’ पर बीते 05 अक्टूबर की मध्यरात्रि चोरो ने लगभग 20 लाख नगदी व जेवरात सहित चोरी की वारदात को अंजाम दिया था 2 सप्ताह बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली।

खुशी ज्वैलर्स’ पर बीते 05 अक्टूबर की मध्यरात्रि चोरो ने लगभग 20 लाख नगदी व जेवरात सहित चोरी की वारदात को अंजाम दिया था 2 सप्ताह बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली।

रिपोर्ट शिवा वर्मा।

जनपद बाराबंकी शहर के बड़ेल चौराहे पर स्थित ‘खुशी ज्वैलर्स’ पर बीते 05 अक्टूबर की मध्यरात्रि को चौराहे के बीच स्तिथ दुकान मे चोरो द्वारा लाखों की चोरी ( लगभग 20 लाख नगदी व जेवरात सहित) की वारदात को अंजाम दिया था । तड़के चोरी की घटना की जानकारी होने पर दुकान मालिक (विजय कुमार वर्मा) द्वारा शहर कोतवाली में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई थी, परन्तु सप्ताह भर तक पुलिस के हाथों कुछ न लगने पर सर्राफा कमेटी द्वारा पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को भी घटना की लिखित जानकारी सौंपी गई, इसके बावजूद पुलिस प्रशासन के कानो मे जू तक ना रेंगी। प्रशासन के इस रवैये को देखते हुए पीडित ने जिलाधिकारी बाराबंकी, कोतवाल, डीजीपी, सीजीएम, को भी समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) द्वारा उक्त घटना को अवगत कराते हुए शिकायत दर्ज करा कर जल्द से जल्द कार्यवाही की याचना की थी, हर जगह से सिवाय आश्वस्संन के, कुछ नही हासिल हुआ । अभी तक कोई कार्यवाही ना होने के कारण पीडित व सर्राफ कमेटी के अन्दर आक्रोश देखने को मिला। दिनांक 20-10-2021 को दुकान मालिक व सर्रफा कमेटी द्वारा मंगलवार को पुनः सीओ सिटी( शहर क्षेत्राधिकारी) के पास घटना की लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है और जल्द से जल्द कर्यवाही करने की मांग को गयी है। इसमे मुख्य रूप से शार्दूल पटेल, अंकित सैनी, अभिनव रस्तोगी, अंकुर रस्तोगी,कनिह्य लाल सोनी, अजय सोनी, राजकुमार सोनी,राजन सोनी,संदीप मराठा,राम अवतार सोनी,पुष्कर गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button