Advertisement
झारखंडभारत
Trending

बांझी संथाली युवा पंचायत समिति सदस्य ने 160 जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार

साहिबगंज। बोरियो प्रखंड के बांझी संथाली युवा पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी अमन कुमार द्वारा गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। युवा पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी अमन कुमार ने पंचायत के विभिन्न गांवों के लगभग 160 गरीबों को कंबल मुहैया कराया। इस संबंध में युवा पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी अमन कुमार ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि हर साल लगातार पंचायत के वैसे असहाय व निर्धन परिवार के बीच कंबल का वितरण करते हैं। जिनके पास इस कंपकपाती ठंड में भी तन ढकने के लिए गर्म कपड़े नहीं रहते हैं ।उन्होंने कहा कि हम हमेशा पूरी सादगी ढंग से कंबल वितरण का कार्यक्रम करते हैं ताकि यह कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इस लिए पूर्व से ही तैयारी करते हैं और क्षेत्र में घूम घूम कर वैसे लोगों की सूची बनाते हैं जो पूरी तरह लाचार व वेवश हों। युवा पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी अमन कुमार ने कहा कि ऐसा करने से हमें काफी आत्म संतुष्टि मिलती है क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं लेकिन गरीब तपते के लिए एक कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। वही मौके पर युवा पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी अमन कुमार, मिथलेश साह, संदीप साह, रवि कुमार, सहित अन्य लोगों मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button