उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। तहसील फतेहपुर में उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन। इस दौरान कुल 66 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करना था।

प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग से 16, पुलिस विभाग से 7, विकास विभाग से 5, खाद्य एवं रसद विभाग से 10, विद्युत विभाग से 18, नगर निकाय से 4, चकबंदी विभाग से 2, शिक्षा विभाग से 1 और समाज कल्याण विभाग से 3 मामले शामिल थे।
मौके पर निस्तारित किए गए 15 प्रकरणों में राजस्व विभाग से 7, विद्युत विभाग से 3, खाद्य एवं रसद विभाग से 2 और समाज कल्याण विभाग से 3 शिकायतें थीं। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी फतेहपुर श्री जगत राम कनौजिया, नायब तहसीलदार (कुर्सी, फतेहपुर एवं विशुनपुर), समस्त राजस्व निरीक्षक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का विभागवार विवरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की गई।




