
रिपोर्टर:- उज्जवल कुमार
राजमहल। (झारखंड)-दिनांक 17/12/2025 को मॉडल कॉलेज राजमहल, साहिबगंज में यूजी तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2023–27) NEP 2020 की आगामी परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य सह केन्द्रअधीक्षक डॉ. रणजीत कुमार सिंह ने की।

बैठक में प्राचार्य सह केन्द्रअधीक्षक ने 20/12/2025 से आरंभ होने वाली तृतीय सेमेस्टर परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा का आयोजन सुचारू, निष्पक्ष एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में किया जाना चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित कार्यों को समय से पूर्ण करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने विशेष रूप से परीक्षा सम्त में बदलाव, परीक्षार्थियों को विषय विकल्प विषय व समय सरणी की जानकारी तैयारी, परीक्षा से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं तथा अनुशासन बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगण को आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।डॉ रणजीत ने परीक्षार्थियों को शक्त निर्देश दिया कि परीक्षा प्रवेश पत्र,कलम और एक व्यक्तिगत पहचान पत्र छोड़ कोई भी मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, अन्य पेपर साथ नहीं लाए, परीक्षा अधिनियम का शक्ति से पालन किया जा रहा है | जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का सहयोग के लिए पत्राचार किया गया है साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी सहयोग पत्र लिखा गया है | परीक्षार्थी समय से अनुशासन शांत और एकाग्रता से प्रश्न समझ कर उत्तर करें |

बैठक का उद्देश्य परीक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाते हुए विद्यार्थियों को एक शांत एवं अनुकूल परीक्षा वातावरण उपलब्ध कराना रहा। बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ विवेक कुमार महतो, डॉ रमजान अली डॉ अमित कुमार शिक्षक और मोहन कुमार सुमित कुमार प्रक आदि मौजूद रहे।




