अमेठी
जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन 17 दिसंबर से डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में
रिपोर्ट -समित अवस्थी
अमेठी- उप क्रीड़ाधिकारी जिला खेल कार्यालय मो. मुशर्रफ़ खा ने बताया कि वर्ष 2025-26 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष के अवसर पर जूनियर बालक वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित की जा रही हैं, जिसमें कबड्डी बालक वर्ग दिनांक 17 दिसंबर 2025 को, हैंडबॉल बालक वर्ग दिनांक 18 दिसंबर 2025 तथा फुटबॉल बालक वर्ग 18 दिसंबर 2025 को डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम अमेठी में प्रातः 9:00 बजे से आयोजित होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त स्थानीय विद्यालयों के खिलाडी एवं स्थानीय खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु आयोजन के एक दिवस पूर्व जिला खेल कार्यालय, अमेठी में अपना पंजीकरण करा सकते हैं




