थाना कोतवाली नगर पुलिस ने 03 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
कब्जे से 02 लाख 36 हजार 600 रुपये चोरी के जेवरात, मोबाइल फोन व मारफीन बरामद।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम को मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई, जिसमें चोरों के गिरोह सदस्यों
1. शाकिर उर्फ शाकिब पुत्र मुबारक अली निवासी ग्राम अजीम नगर थाना जहाँगीराबाद जनपद बाराबंकी।
2. चांद बाबू पुत्र गुलाम दस्तगीर निवासी नाला पीरबटावन सिटी स्कूल के पीछे थाना कोतवाली नगर बाराबंकी।
3. जावेद अहमद पुत्र जुबेर अहमद निवासी फैजुल्लागंज थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को सफेदाबाद हाइवे ओवर ब्रिज अंडर पास के पास से गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये गये 2 लाख 36 हजार 600 रू0 नकद, सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त वाहन सं0 यू0पी0 41 बी0टी0 4084 व 475 ग्राम नाजायज मारफीन बरामद किया गया। थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 1339/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया कि हम लोगों का एक गिरोह है जो बाराबंकी व आस पास के जनपदों में चोरी की घटनाएं कारित करते हैं। रात में हम लोग आटो से मकानों की रेकी करते हैं। हम लोग रेकी किये गये बंद ताला लगे घरों में रात के समय दीवालों को फांद कर छतों के सीढियो से घर में घुस कर या सेंध लगाकर घर में रखे आलमारी बक्सो का ताला तोड़कर जेवरात नगदी, बर्तन, मेंथा ऑयल आदि अन्य सामानो की चोरी करते और आपस में बांट लेते है। हम लोग चोरी के जेवरात बर्तन मेंथा ऑयल अन्य सामान बेचकर अपना तथा अपने परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। हम लोग शहर बाराबंकी से अन्य थाना क्षेत्रो में चोरी की घटना कारित करने के लिए आटो रिक्शा को लेकर आते-जाते हैं। अभियुक्तगणों ने बताया कि कुछ दिन पहले शहर कटरा के राजेश्वरी पाठशाला स्कूल के सामने तिराहे के पास मकान में खिड़की के रास्ते से घर के अन्दर घुसकर चोरी की थी। इस प्रकार लगभग 5-6 दिन पहले रात को नबीगंज रोड से आ रहे थे रास्ते में देखा कि नवीगंज में एक मकान के गेट में ताला लगा हुआ है हम लोग लोहे की राड से घर के गेट का ताला तोड़ कर घर में घुसकर आलमारी तोड़कर आलमारी में रखे जेवरात व रूपये चोरी किये थे तथा हम लोग इसी आटो से बैठ कर नेपाल बार्डर चले गये थे । जेवरात और कुछ रूपयो को बार्डर के समीप छुपा दिये । पैसा जब वहां खत्म होने लगा तो वापस आकर झाडियों से जेवरात व पैसा निकाल कर आपस में बराबर बांट लिये थे। करीब डेढ़ माह पूर्व थाना कुर्सी के ग्राम दौलतपुर में एक मकान के चहर दीवारी से चढ़ कर जीने के रास्ते से नीचे कमरे में रखे बक्से से नकदी व जेवरात चोरी किया था एवं थाना बड़ड़पुर में भगौली गांव में मकान के पीछे की बाउन्ड्री फांद कर घर के अन्दर घुसकर 02 करपा मेंथा ऑयल व इस्तेमाली गहनों को चोरी किया गया था तथा थाना मो०पुर खाला ग्राम हलबलपुर एक मकान में नकदी व जेवरात की चोरी किया था।
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मौर्य थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
2. उपनिरीक्षक हरि प्रसाद उपाध्याय थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
3. उपनिरीक्षक मो0 फिरोज खां थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
4. उपनिरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
5. हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रताप सिह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
6. कांस्टेबल अन्नू सिंह, थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
7. कांस्टेबल सौरभ गुप्ता थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
8. कांस्टेबल जाबिर अहमद कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।




