चिकित्सा क्षेत्र में जनपद का अपनी तरह का पहला ऑपरेशन कर डॉक्टर विद्या भूषण पाठक ने अपने रिटायरमेंट के दिन जिला अस्पताल में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया
जिसके लिए उनको बधाइयां मिल रही है। साथ ही उनकी फेयरवेल पार्टी में इस बात की खूब चर्चा होती रही

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी, 31 अगस्त 2021। चिकित्सा क्षेत्र में जनपद का अपनी तरह का पहला ऑपरेशन कर डॉक्टर विद्या भूषण पाठक ने अपने रिटायरमेंट के दिन जिला अस्पताल में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। जिसके लिए उनको बधाइयां मिल रही है। साथ ही उनकी फेयरवेल पार्टी में इस बात की खूब चर्चा होती रही कि सेवानिवृत्त होने के दिन उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को एक नई विधि से अवगत करा दिया। जिसका वह भविष्य में इस्तेमाल कर सकते है। चार साल रंजना पुत्री देशराज निवासी उदवंतनगर तहसील सिरौलीगौसपुर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी शनिवार की इमरजेंसी में दोनो थाई में डीप सीटेड लार्ज एब्सेस के साथ एडमिट की गई थी। आज उसका ऑपरेशन क्लोज सक्शन ड्रेनेज विधि से लोकल एनेस्थीसिया में किया। हर कैविटी से 100 एमएल थिक पस निकला। कैविटी इरिगेशन के बाद रोमोवास सक्शन ड्रेन लगा दिया गया। आधे घण्टे में बच्ची कंफर्टेबल हो गई। कोई ज्यादा स्पिलेज नहीं, कोई ज्यादा पैन नही, कोई ड्रेसिंग पैकिंग की जरूरत नहीं। 4 से 5 दिनों में डिस्चार्ज काम होते ही ड्रेंस निकल दिए जायेंगे और बच्ची बिल्कुल ठीक हो जाएगी। डॉक्टर विद्या भूषण पाठक इस विधि के प्रयोग से लोहिया में दर्जनों बड़े बड़े एब्ससेस बहुत सहूलियत के साथ ठीक कर चुका हूं। जिला अस्पतालों के लिए बहुत उपयोगी विधि सिद्ध हो सकती है। हम सबको इसको प्रैक्टिस करना चाहिए। ऑपरेशन के समय सहकर्मी नर्सिंग ऑफिसर मधु जायसवाल, सुषमा, मीरा, स्वाति, राम जतन, ब्रजमोहन व मुन्ना सफाई कर्मी उपस्थित रहे। मरीज वार्ड 5 बेड 1 पर भर्ती है। चाहे तो सुबह प्रोग्रेस देख सकते हैं।अपने प्रिय और चिरदमरणीय जिला अस्पताल को डॉक्टर विद्या भूषण पाठक ने अपने इस आखिरी मरीज के ऑपरेशन के बाद दोस्तों, साथियों और वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिकारियों अलविदा कह दिया।




