वृहद् वृक्षारोपण अभियान के आठवें दिन लोध्रेश्वर महादेवा पहुँची पूर्व सांसद डॉ० अंजु बाला अनुसूचित जाति आयोग सदस्य भारत सरकार मनाया गया कुँवर मोनू भास्कर का जन्मदिन

रिपोर्ट:-शमीम
रामनगर बाराबंकी। वृहद् वृक्षारोपण अभियान जो पर्यावरण प्रेमी/समाजसेवी कुँवर मोनू भास्कर द्वारा चलाया जा रहा अभियान के आठवें दिन व अभियान के कर्ता धर्ता श्री मोनू भास्कर के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर
मिश्रिख जनपद की पूर्व सांसद व अनुसूचित जाति आयोग की डॉ० अंजु बाला ने पौराणिक तीर्थ स्थल पहुँच कर बाबा लोध्रेश्वर महादेव की विधिविधान से पूजन अर्चन कर ग्राम पंचायत लोधौरा के बखारेपुर ग्राम में दाता साई मंदिर प्रांगण में एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के तहत एक वृक्ष माँ के नाम रोपित किया
व सभी ग्राम वसियो से एक एक वृक्ष रोपित करने की प्रार्थना किया व श्री भास्कर के महादेवा स्थित आवास पर श्री भास्कर के जन्मोंउत्सव के अवसर पर डॉ० अंजु बाला ने केक कटवा कर बधाई शुभकामनाए दी व पारिजात कल्प वृक्ष के दर्शन किए और कुँवर मोनू भास्कर द्वारा चलाये का रहे वृहद् वृक्षारोपण अभियान की खूब प्रशंसा की डॉ० अंजु बाला ने कहाँ यदी हम यह संकल्प ले ले की हर वर्ष यदि एक वृक्ष रोपित करने का संकल्प ले ले तो हम लोग बिल्कुल ही पर्यावरण को स्वच्छ व दूषित होने से बचा सकते हैं और मोदी जी के मिशन एक पेड़ माँ के नाम रोपने के संकल्प को पूरा कर सकेंगे ख़ास कर युवाओ को नशा धूम्रपान छोड़ कर वृक्ष रोपित करने को अपनाना चाहिए
और वृक्षा रोपण अभियान में वृक्ष रोपित करना चाहिए..
इस अवसर पर अमन गुप्ता मुकेश शुक्ला तरुण प्रताप सिंह आदेश सिंह रैकवार शाश्वत शुक्ला दिलीप सम्राट भरत चौरसिया अरविद राज शेषनारायण द्विवेदी आशुतोष द्विवेदी आलोक कनौजिया केशव राम आकाश सिंह अतुल यादव अनन्य त्रिपाठी रौकी अमन यादव व सैकडो की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे 



