रायबरेली
दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट-रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को थाना हरचन्दपुर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखविरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-208/2025 धारा 64 (1) बीएनएस व धारा 67 IT Act से संबंधित अभियुक्त मुकेश वर्मा उर्फ मुकेश पुत्र स्व० राम जियावन निवासी पूरे उपाध्याय टेकारी दांद थाना डीह जिला रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




