Advertisement
बाराबंकी

जिलाधिकारी ने सिविल लाइन, नाका सतरिख तथा पल्हरी चैराहों का किया स्थलीय औचक निरीक्षण

रिपोर्ट:-शमीम
बाराबंकी।जिलाधिकारी ने सिविल लाइन, नाका सतरिख तथा पल्हरी चैराहों का किया स्थलीय औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह ने उपजिलाधिकारी सदर अभय पाण्डेय के साथ निर्माणाधीन सिविल लाइन चैराहा नाका सतरिख चैराहा तथा पल्हरी चैराहों के सौन्दर्यीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया, साथ ही जेब्रा पार्क का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में जिलाधिकारी सिविल लाइन चैराहे पर सड़क खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की है तथा नाका सतरिख चैराहे पर जल्दी से काम को पूरा करने के निर्देश दिये और पल्हरी चैराहे पर कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने पर भी नाराजगी व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि कार्य को जल्दी से पूर्ण कर लिया जाये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि इन चैराहों के सौन्दर्यीकरण कार्य को समयबद्ध ढ़ग से पूरा किया जाए। निर्माण कार्य में कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो के तहत जनपद में चैराहों के चैड़ीकरण तथा सौन्दर्यीकरण के कार्य किये जा रहे है। चैराहों के चैड़ीकरण से सुगम आवागमन एवं समय की बचत होती है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button