चाकू से हमला करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना ऊंचाहार क्षेत्र कल दिनांक 25.12.2025 को ग्राम कमालपुर में पारिवारिक विवाद को लेकर सुशील निर्मल पुत्र देवतादीन ने अपनी भतीजी के ऊपर चाकू से हमला कर दिया था जिससे बालिका को गंभीर चोट आयी थी परिजनो द्वारा घायल बालिका को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल रायबरेली लाया गया जहां पर इलाजरत है। घायल बालिका की माता से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ऊंचाहार पर मुकदमा संख्या 488/2025 धारा 115 (2)/109/351(3) बीएनएस बनाम सुशील निर्मल उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 26.12.2025 को मुकदमा उपरोक्त के नामजद/वांछित अभियुक्त सुशील निर्मल पुत्र देवतादीन निवासी ग्राम कमालपुर थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के हनुमानगंज नहर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 चाकू को बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्वयाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।




