प्राथमिक विद्यालय जमोलिया का हो रहा पुरानी नीव पर निर्माण
ग्राम प्रधान ने प्रधानाचार्य पर स्कूल भवन निर्माण में अनियमितता बरतने का लगाया आरोप

रिपोर्ट – पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
निन्दूरा(बाराबंकी)ग्राम प्रधान ने प्रधानाचार्य पर स्कूल भवन निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की है।बीइओ ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विकास खंड क्षेत्र ग्राम पंचायत जमोलिया प्रधान दुर्जन लाल ने खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार को दिए गए पत्र में आरोप लगाया है कि गांव में प्राथमिक विद्यालय जमोलिया का नवीन भवन निर्माण होना है।जिसका दायित्व यहां पर तैनात प्रधानाचार्य अंजू देवी को मिला है।आरोप है कि भवन निर्माण में प्रधानाचार्य द्वारा अनियमितता बरती जा रही है।भवन निर्माण में पुरानी नीव पर ही दीवार खड़ी की जा रही है।जिससे चलते भवन कमजोर होगा।जब उसने प्रधानाचार्य से मानकों के अनुरूप विद्यालय बनवाने की बात कही तो वह वाद विवाद पर उतारु हो गई।ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार से की है।खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।



