अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्पदंश से दो लोगों की मौत।

रिपोर्टः पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा
निंदूरा (बाराबंकी) अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सर्प दंश से एक युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई। युवती को जहां सोते समय तो वहीं किसान को खेत जाते समय सर्प ने डंस लिया।जानकारी पर परिजनों ने उन्हें चिकित्सकों के यहां ले गए।जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पहली घटना घुंघटेर थाना के क्षेत्र में हुई। यहां के सैंदर गांव निवासी संजय गौतम की 17 वर्षीय पुत्री अनुपमा सोमार रात अपनी मां के साथ जमीन पर सो रही थी।देर रात एक विषैले सर्प ने उसके पैर की उंगली में काट लिया ।सर्प के डंसने से युवती की आंख खुल गई।उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी पर परिजनों उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सालय ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।दूसरी घटना बड्डूपुर थाना क्षेत्र में हुई। यहां के खिझना निवासी सुरेश यादव मंगलवार दोपहर गांव के बाहर स्थित अपने खेतों में लगी फसल को देखने गए थे।खेतों में टहलते समय वहां पहले से बैठे एक विषैले सर्प ने डंस लिया।सर्प के डंसने की जानकारी होते ही उसने घर पहुंच परिजनों को मामले की जानकारी दी।परिजनों निजी वाहन से अस्पताल ले गए ।जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों घटनाओं में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।




