Advertisement
उत्तर प्रदेशनागरिक उड्डयन मंत्रालय

नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने चेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया

कोलकाता के बाद किफायती उड़ान कैफे की सुविधा वाला दूसरा हवाई अड्डा बना

रिपोर्ट:-शमीम 

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू ने आज चेन्नई एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे का उद्घाटन किया जो भारतीय हवाई अड्डों पर इस तरह की दूसरी सुविधा है। इससे पहले 19 दिसंबर, 2024 को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के 100वीं वर्षगांठ पर वहां उड़ान यात्री कैफे खोला गया था। तब से कोलकाता हवाई अड्डे का यह कैफे यात्रियों में काफी लोकप्रिय है और वे इसकी गुणवत्ता, स्वाद और कीमत को लेकर बेहद संतुष्ट रहे हैं। यात्रियों की मांग के बाद इस पहल को पूरे देश में विस्तारित किया जा रहा है।

चेन्नई हवाई अड्डे के घरेलू टर्मिनल-एक पर चेक-इन से पहले के क्षेत्र में खोला गया उड़ान यात्री कैफे यात्रियों को निम्नलिखित कीमतों पर स्वच्छ जलपान उपलब्ध कराएगा:

क्र. सं. वस्तु दर (रु.)
1. पानी की बोतल 10
2. चाय 10
3. कॉफी 20
4. समोसा 20
5. उस दिन उपलब्‍ध मिठाई 20

 

श्री राम मोहन नायडू ने मीडिया को बताया कि उड़ान यात्री कैफे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की हवाई यात्रा को सबके लिए अधिक सुविधाजनक, सुलभ और किफायती बनाने के समावेशी उड़ान दृष्टियोजना के अनुरूप है। कोलकाता हवाई अड्डे पर इस प्रकार का कैफे खोले जाने के बाद यात्रियों ने अन्‍य हवाई अड्डों पर भी यह सुविधा आरंभ करने की मांग की थी। श्री नायडू ने कहा कि पूर्वी प्रवेश द्वार- कोलकाता के बाद, हमें दक्षिणी प्रवेश द्वार- चेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे स्‍थापित करने पर प्रसन्‍नता है जो देश के सबसे पुराने और अब पांचवें सबसे व्यस्त हवाई अड्डे में से एक है। यहां सालाना दो करोड़ 20 लाख से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। नागर विमानन मंत्री ने कहा कि सरकार यहां यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और डिजी यात्रा (चेहरे से यात्रियों की पहचान और टर्मिनल में प्रवेश तथा बोर्डिंग की प्रक्रिया तेज़ और आसान) तथा विश्वसनीय यात्री कार्यक्रम ई-गेट्स (बायोमेट्रिक तकनीक के इस्‍तेमाल से पासपोर्ट धारक की पहचान सत्‍यापन) के माध्‍यम से हम एक सहज, एंड-टू-एंड डिजिटल यात्रा भी प्रदान कर रहे हैं।

नागर विमानन मंत्री ने यह भी बताया कि यहां अंतरराष्ट्रीय परिचालन बढ़ाने के लिए टर्मिनल–दो  का 86,135 वर्ग मीटर में विस्तार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 75 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से टर्मिनल एक और चार का नवीनीकरण कार्य चल रहा है। हवाई अड्डे से शहर की ओर भीड़भाड़ कम करने के लिए 19 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक यातायात प्रवाह प्रबंधन प्रणाली भी लागू की जा रही है।

विज्ञापन

बुनियादी ढांचे के अलावा चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा उन्‍नत यात्री सुविधा के लिए समर्पित है। इसके अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क बग्गी सेवाएं, शिशु देखभाल कक्ष, चिकित्सा सुविधाएं और आधुनिक लाउंज द्वारा आरामदायक यात्रा प्रदान करने के हर संभव प्रयास किए गए हैं। उन्‍होंने कहा कि चेन्नई हवाई अड्डा पूर्णत: हरित ऊर्जा से संचालित है और पर्यावरण प्रतिबद्धता के तहत उसका 1.5 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र भी है।

विज्ञापन 2

श्री नायडू ने कहा कि आज आरंभ हुआ यात्री कैफ़े, उड़ान योजना (उड़े देश का आम नागरिक) की भावना के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य हवाई यात्रा को सबके लिए सुलभ बनाना और हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण करना है।

विज्ञापन 3

चेन्‍नई हवाई अड्डे पर उड़ान यात्री कैफे के उद्घाटन कार्यक्रम में तमिलनाडु के उद्योग मंत्री डॉ. टीआरबी राजा तथा नागर विमानन मंत्रालय, विमान पत्‍तन प्राधिकरण और चेन्नई हवाई अड्डे के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button