Advertisement
बाराबंकी
Trending

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह सिद्धू का निधन पार्थिव शरीर को देखने के लिए लोगों का लगा तांता।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

बाराबंकी। सत्य प्रेमी नगर निवासी 62 वर्षीय सुधीर कुमार सिंह ”सिद्धू“ का लंबी बीमारी चलते आज प्रातः सोमवार को लखनऊ के लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। सिद्धू पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे थे, उन्हें बाथरूम में गिरने से रीड की हड्डी में चोट लगी थी जिसका ऑपरेशन दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ था। बीच में सिद्धू के स्वास्थ्य में सुधार भी हो गया परंतु कुछ दिनों पूर्व उनकी किडनी में इंफेक्शन हो गया और लखनऊ में भर्ती होना पड़। सिद्धू के निधन की खबर फैलते ही पूरे जनपद में शोक की लहर फैल गई। सिद्धू अपने पीछे पत्नी पूनम सिंह तथा पुत्र जयदीप सिंह व गुरदीप सिंह को छोड़ गए। राजनाथ सिंह के बहुत करीबी माने जाते थे सिद्धू। भाजपा के जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के साथ-साथ उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर भी रह चुके हैं थे। जनपद में भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में शुमार थे। सिद्धू सत्य प्रेमी नगर वार्ड के निर्वाचित सभासद भी रहे इसलिए नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ला की आवर में शोक संवेदना व्यक्त करके कंडोलेंस किया गया। उनका अंतिम संस्कार नागेश्वर नाथ स्थित शमशान घाट में किया गया।

उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों एवं अंत्येष्ठी में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्या, राम कुमारी मौर्या, खाद्य एवं रसद मंत्री सतीश शर्मा, विधायक सकेंद्र वर्मा, शरद अवस्थी पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, उपेंद सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, रामनाथ मौर्य, विधायक दिनेश रावत, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, पी0एल0 पुनिया, पूर्व एमएलसी राजेश यादव, रामगोपाल रावत, डॉक्टर कुलदीप सिंह, डॉक्टर विकास यादव, रामस्वरूप यादव, अवधेश श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, बैजनाथ रावत, महामंत्री संदीप गुप्ता, शील रतन मिहिर, गुरशरण लोधी, सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ”ज्ञानू“, राम प्रकाश श्रीवास्तव, विष्णु प्रभाकर वर्मा, पालिका अध्यक्ष शीला सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, कपिल कुशमेश, जिला परिषद सदस्य भुल्लन वर्मा, पूर्व अध्यक्ष हाफिज भारती, सभासद सुशील गुप्ता, बृजेश दीक्षित, रविनन खजांची, पंकज मिश्रा, एवं कई सभासद, सरिता सिंह, रचना श्रीवास्तव, व्यापार मंडल के विनोद गाबा, सरदार चरणजीत, देव कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता ”बब्बी“, संतोष जायसवाल, उषा रावत, अमरीश रावत सहित सैकड़ो विभिन्न दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button