पति – पत्नी के 09 विवादति जोड़ों को टूटने से बचाया , सभी साथ रहने को हुए राजी

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
उन्नाव । आज दिनांक 11.07.2021 को पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी लाइन के कुशल पर्यवेक्षण में पति पत्नी के कई विवादित जोड़ों को बुलाया गया । जिनमें से कुल 21 जोड़े उपस्थित हुए । सभी की आपस में परस्पर वार्ता कराई गई । परस्पर वार्ता के उपरांत कुल 09 जोड़ों की विदाई कराई गई । सकुशल विदाई कराने में उपनिरीक्षक अर्चना शुक्ला , म 0 आ 0 अर्चना , म 0 आ 0 शिवम गौतमी व सलाहकार मंडल से रामशंकर वर्मा , राजेंद्र सिंह , डॉ आशीष श्रीवास्तव , डॉ शशि रंजन , डॉक्टर एस के पांडे , रामसनेही यादव , डॉ मनीष सिंह सेंगर , यतींद्र नाथ मिश्रा , सबीहा उमर आदि लोग उपस्थित रहे । शेष जोड़ों को अगली तारीख दी गई । विदा हुए जोड़ों के नाम निम्नलिखित हैं 1.लक्ष्मी पत्नी प्रदुम्न थाना असोहा 2. सोनी पत्नी मनोज थाना अचलगंज 3. गुड़िया पत्नी कमलेश थाना अचलगंज 4. रचना पत्नी अनिल थाना अचलगंज
5. गुड्डी पत्नी सरोज थाना सफीपुर 6. नीलम पत्नी कुलदीप थाना बांगरमऊ 7.सोनी पत्नी मनोज थाना माखी 8. सूफिया पत्नी हसीब थाना आसीवन 9. मालती पत्नी रामू थाना सोहरामऊ




