Advertisement
कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालयभारत

डीएआरपीजी ने सेवा वितरण में सुधार के लिए सर्वोत्तम कार्यप्रणाली का आदान-प्रदान करने हेतु सेवा का अधिकार(आरटीएस) आयुक्तों की बैठक का आयोजन किया

हरियाणा, राजस्थान संपर्क 181 कॉल सेंटर, बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी की ऑटो अपील प्रणाली को राष्ट्रीय सर्वोत्तम कार्यप्रणाली के रूप में प्रस्तुति

प्रौद्योगिकी का उपयोग करके नागरिकों और सरकार को निकट लाने के लिए ई-सेवाओं को बढ़ावा देने पर महत्वपूर्ण जोर

रिपोर्ट:-शमीम 

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने प्रौद्योगिकी का उपयोग करके नागरिकों और सरकार को करीब लाने के लिए ई-सेवाओं को बढ़ावा देकर सर्वोत्तम कार्यप्रणाली के आदान-प्रदान और सेवा वितरण में सुधार के लिए राज्यों/केंद्र शासित राज्यों के सेवा का अधिकार (आरटीएस) मुख्य आयुक्तों और आयुक्तों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान साझा की गई सर्वोत्तम कार्यप्रणाली में आरटीएस आयोग हरियाणा की ऑटो-अपील प्रणाली, राजस्थान का राज संपर्क 181 कॉल सेंटर और बिहार की बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी शामिल थीं। बैठक की अध्यक्षता डीएआरपीजी सचिव ने की और इसमें महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, मेघालय के आरटीएस मुख्य आयुक्त/आयुक्त और बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव और राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ महाप्रबंधक ने भाग लिया। देश भर में ई-सेवाओं की संख्या वर्ष 2024 में बढ़कर 18500 हो गई है, जो ई-सेवाओं के रूप में प्रदान की जा रही कुल सेवाओं का 74 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001080T.jpg

श्री वी. श्रीनिवाससचिवडीएआरपीजी की अध्यक्षता में सेवा का अधिकार आयुक्तों के साथ बैठक

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002H8ZW.jpg

विज्ञापन

श्री वी. श्रीनिवाससचिवडीएआरपीजीउद्घाटन भाषण देते हुए

विज्ञापन 2

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00351MX.jpg

विज्ञापन 3

बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्रआईएएसबिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी और बिहार आरटीपीएस पोर्टल पर एक प्रस्तुति देते हुए

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button