Advertisement
बाराबंकी
Trending

शोएब अनवार की शायरी हौसला और हिम्मत के साथ-साथ जीने का सलीका भी सिखाती है।

 

रिपोर्ट :-आकांक्षा वर्मा।

बाराबंकी। शहर की आदबी तंजीम कारवान ए इंसानियत की जानिब से मकबूल शायर शोएब अनवर का जश्न मनाया गया शहर स्थित इरम इंटर कॉलेज ख्वाजा युनुस हाल में जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद कुमार सिंह गोप पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व अंतर्राष्ट्रीय शायर राम प्रकाश बेखुद की अध्यक्षता संचालन फैज खुमार और शाहबाज तालिब ने संयुक्त रूप से की इस मौके पर मुख्य अतिथि अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा शोएब अनवार की शायरी हौसला और हिम्मत के साथ-साथ जीने का सलीका भी सिखाती है शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और उनके लंबी उम्र की भी कामना की अंतर्राष्ट्रीय शायर व संचालक वासिफ फारूकी ने कहा शोएब अनवर की शायरी नई नस्ल को ऊर्जा देती है उनकी सादगी ही उनको एक बड़ा इंसान बनती है।
डॉ अंजुम बाराबंकवी अंतर्राष्ट्रीय शायर व नायब सदर कारवान ए इंसानियत ने कहा कि हम बाराबंकी वालों को फक्र होना चाहिए कि शोएब अनवर हम सबके बीच से हैं शोएब अनवर ने और मैं एक ही साथ एक ही दिन शायरी शुरू की थी बड़ी फिक्र के मालिक हैं बड़े-नेक दिल इंसान हैं
संस्था के अध्यक्ष तारीख जिलानी ने कहा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा हमारी संस्था के लिए यह बेहद खुशी का पल है कि हम जश्न ए अनवार मना रहे हैं
संस्था की ओर से शोएब अनवर को स्मृति चिन्ह व साल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि अरविंद कुमार सिंह गोप को संस्था के अध्यक्ष व पदाधिकारी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर संस्था द्वारा समाज में अच्छे कार्य कर रहे लोगों को खुमार अवॉर्ड 2024 से नवाजा गया जिसमें डॉक्टर कुलदीप सिंह,चौधरी तालीम नजीब,अविरल सिंह,विनय सिंह, फातिमा जहरा को सम्मानित किया गया
मुशायरा में वासिफ फारूकी राम प्रकाश बेखुद डॉ अंजुम बाराबंक्वी डॉ अफरोज आलम शोएब अनवार उस्मान मिनाई सलमान जफर सलीम सिद्दीकी आरजू अशरफ सुल्तानपुरी शाहबाज तालिब अभी श्रेष्ठ तिवारी वंदना अनम इरशाद बाराबंकवी जाहिद बाराबंकवी रेहान रौनकी नफीस बाराबंकवी ने अपना कलाम पेश किया है।
इस अवसर पर परवेज अहमद फजल इनाम मदनी हशमत अली गुड्डू वैस सलमानी अख्तर जमाल उस्मानी डॉक्टर जावेद एस एम हैदर मलिक अमीनुद्दीन इरफान अशरफ की किदवाई बिलाल अशरफ के बिलाल अशरफ की किदवाई मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में जनरल सेक्रेटरी फैज खुमार बाराबंकी में आय हुए सभी अतिथि व श्रोता का आभार व्यक्त किया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button