प्रीमियम लींग का उद्घाटन मां दुर्गा मैरिज लान के सामने निवर्तमान सांसद बाराबंकी उपेंद्र सिंह रावत ने किया।

रिपोर्ट:-आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। विधानसभा रामनगर अंतर्गत ग्राम प्यारेपुर में प्यारेपुर प्रीमियम लींग का उद्घाटन मां दुर्गा मैरिज लान के सामने निवर्तमान सांसद बाराबंकी उपेंद्र सिंह रावत ने किया खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए रावत जी ने कहा कि खेल से खिलाडि़यों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है गांव में बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं यही खिलाड़ी आगे बढ़कर प्रदेश राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी करते हैं मैं सभी खिलाडि़यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं ।

इस अवसर पर पीरियम लीग मैच के अध्यक्ष आशीष वर्मा ,उपाध्यक्ष राम प्रकाश रावत, कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार शर्मा, प्रधान गगिया पुर शैलेंद्र वर्मा, आयोजक मंडल रिजवान, आदित्य वर्मा , लवकुश रावत, शिवकुमार शर्मा दिनेश वर्मा, शिवम वर्मा, रवि वर्मा, मेराज अली,सहित सभी खिलाडी व दर्शक मौजूद रहे।





