उत्तर प्रदेशबाराबंकी
Trending
रामस्वरूप विश्वविद्यालय में लाठीचार्ज पर सीएम योगी नाराज, अयोध्या मंडलायुक्त और आईजी छानबीन के लिए पहुंचे।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा।
बाराबंकी। श्रीराम स्वरूप स्मारक विश्वविद्यालय में सोमवार को हुए लाठीचार्ज मामले ने बड़ा रूप ले लिया है। करीब 25 छात्र और एबीवीपी कार्यकर्ता इस लाठीचार्ज में घायल हुए थे। सोमवार देर रात प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के आदेश पर सीओ नगर हर्षित चौहान को पद से हटा दिया गया है, जबकि नगर कोतवाली प्रभारी रामकिशन राणा, गदिया चौकी प्रभारी समेत चौकी की पूरी पुलिस फोर्स को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस प्रकरण की जांच अयोध्या रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन




