सगी माँ को चाकू से मार कर घायल करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

जौनपुर थाना सिकरारा पुलिस ने सगी माँ को चाकू से मार कर घायल कर देने वाले वांछित अभियुक्त हंशराज गुप्ता पुत्र राम प्रसाद गुप्ता को किया गिरफ्तार।
रिपोर्ट:-शिवा वर्मा।
जनपद जौनपुर थाना सिकरारा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मुकदमा संख्या 184/22 धारा 323,324,504,506,308 भा.द.वि. से सम्बन्धित अभियुक्त 1. हंशराज गुप्ता पुत्र राम प्रसाद गुप्ता निवासी रीठी थाना सिकरारा जिला जौनपुर उम्र 35 वर्ष को रीठी पेट्रोल पम्प के पास से पुलिस हिरासत मे लिया गया । अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1. हंशराज गुप्ता पुत्र राम प्रसाद गुप्ता निवासी रीठी थाना सिकरारा जिला जौनपुर।
सम्बन्धित अभियोग-
1. मुकदमा संख्या 184/22 धारा 323,324,504,506,308 भा.द.वि. थाना सिकरारा जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य-
1.थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी, थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
2. उप निरीक्षक मो0 जियाउद्दीन हेड कांस्टेबल भोला सिंह , कांस्टेबल सुधीर थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।




