खेतासराय पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा
जौनपुर। खेतासराय पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर श्री अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज सुश्री प्रतिमा वर्मा के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष खेतासराय प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय पुलिस टीम के साथ कार्रवाई में जुटे थे।
मामला दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को ग्राम भदैला में दीवार गिराने को लेकर हुए विवाद से संबंधित है। इस मामले में अदालती प्रसाद पुत्र रामजीत, निवासी भदैला, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 245/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मामले में नामजद अभियुक्त विकेश कुमार पुत्र लालचन्द्र, निवासी भदैला, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय भेजा जा रहा है।




