Advertisement
अब तकअभी तकलखनऊ

मार्तण्ड साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के तत्वावधान में संस्थाध्यक्ष श्री एस०पी०रावत के द्वारा मासिक सरस काव्य गोष्ठी एंव कवि सम्मेलन हुआ आयोजित

लखनऊ।मार्तण्ड साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था, लखनऊ (भारत) पंजीकृत, के तत्वावधान में संस्थाध्यक्ष श्री एस०पी०रावत के द्वारा आयोजित मासिक सरस काव्य गोष्ठी एंव कवि सम्मेलन का आयोजन दिनांक 17/01/2021 को परम आदरणीय वरिष्ठ साहित्यकार/कवि/लेखक डा0 अजय प्रसून लखनऊ की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि आदरणीय वरिष्ठ साहित्यकार श्री रामरतन यादव उत्तराखण्ड व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि/साहित्यकार श्री ललतेश कुमार बदायूं तथा अति विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ लेखक /कवि/साहित्यकार श्री गोदी लाल गांधी जी रहे। तथा कविवर सुरेश कुमार राजवंशी जी (महामंत्री,मार्तण्ड सा.सां.एवं सामाजिक संस्था, लखनऊ ) के कुशल संयोजन/एवं संचालन में आनलाइन सम्पन्न हुई। कवि सम्मेलन का शुभारंभ कविवर सुरेश कुमार राजवंशी जी (लखनऊ) की वाणी वंदना से हुआ। ऑनलाइन गोष्ठी में अन्नदाताओं की वेदना पर गूंजी राष्ट्रवादी चुनिंदा स्वर , रचनाएं।
कार्यक्रम में उपस्थित कवि कवयित्री सर्व श्री डा० अजय प्रसून, सरस्वती प्रसाद रावत, मोदी लाल गांधी, अरविंद असर, रामरतन यादव, ललितेश कुमार ललित, कवयित्री आभा मिश्रा, ममता प्रीति श्रीवास्तव, राजेश साहनी, रश्मि लहर लखनऊ, संजय सागर लखनऊ, राखी सरोज दिल्ली, संतोष सिंह हंसौर बाराबंकी, सुरेश कुमार राजवंशी, एस पी रावत, पंडित यादव लखनवी, अमर अरमान हरदोई, दुलारा मुजफ्फरनगर, अंजली गोयल बिजनौर सहित अन्य रचनाकारों ने काव्य पाठ कर भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्थाध्यक्ष एस पी रावत सम्मानित विदुषी साहित्यकारों को धन्यवाद ज्ञापित कर समारोह का समापन किया।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button