
रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
जरवल कस्बा। (बहराइच)किसानों की समस्याओं और उनके शोषण के मामलों को लेकर पत्रकार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तौहीद आलम ने जरवल कस्बे में कई महत्वपूर्ण मुलाकात कीं। इस दौरान उन्होंने राज़ुद्दीन बच्चन से भेंट कर किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की।
*बैठक में वरिष्ठ पत्रकार सभाजीत सिंह और कन्हैया लाल भी मौजूद रहे।*
तौहीद आलम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किसानों के साथ हो रहे शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई ज़रूरी है। इसी क्रम में उन्होंने मुस्तफाबाद के अधीक्षक कुवर रितेश कुमार से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
अधीक्षक कुमार रितेश कुमार ने तौहीद आलम को आश्वासन देते हुए कहा कि किसानों के साथ अन्याय करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा तौहीद आलम ने मुख्य अधिकारी संजय कुमार से भी मुलाकात कर किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक में सहकारिता स्तर पर किसानों को राहत दिलाने और समस्याओं के त्वरित समाधान पर सहमति बनी।
किसानों के हित में लगातार हो रही इन प्रयासों से क्षेत्र के किसानों में सकारात्मक उम्मीद जगी है।




