नारी सुरक्षा और सम्मान , यह है हम सबका अभिमान
महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं / बालिकाओं की सुरक्षा , सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए शासन द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत

रिपोर्ट–स्टेट हेड शमीम
जनपद बरेली के नगर व देहात क्षेत्र की समस्त थानों की एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूल कालेजों में जाकर प्रधानाचार्य , स्टाफ व पढ़ने वाले छात्राओं की उपस्थिति में मिशन शक्ति अभियान की जानकारी देते हुए प्रचार – प्रसार किया गया । जिसमें प्रधानाचार्य , स्टाफ व छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराधों , साइबर अपराधों , बाल विवाह कानून , श्रम कानून , बाल मजदूरी कानून एवं राज्य स्तर पर संचालित हेल्पालाईन नं 0 112/1090/181/1098 व ट्विटर सेवा इत्यादि के बारे में जानकारी देकर महिला सशक्तीकरण के बारे में जानकारी दी गयी । शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थानों पर स्थापित महिला हेल्पडेस्क आदि के विषय में जानकारी दी गयी ।साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्रियता के बारे में जानकारी देते हुए किसी भी समस्या के त्वरित निस्तारण हेतु अपने नम्बर साझा किए गए ।




