Advertisement
भारतरक्षा मंत्रालय

भारतीय तटरक्षक बल ने अलीबाग के पास फंसे जहाज से भारतीय चालक दल के 14 सदस्यों को बचाया

रिपोर्ट:-शमीम 

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 26 जुलाई, 2024 को लगभग 0930 बजे महाराष्ट्र के अलीबाग के तट पर फंसे जहाज, बल्क कैरियर जेएसडब्ल्यू रायगढ़ के भारतीय चालक दल के 14 सदस्यों का बचाया। आईसीजी समुद्री बचाव समन्वय केंद्र (एमआरसीसी) मुंबई को 25 जुलाई, 2024 को 1327 बजे जहाज से संकट कॉल प्राप्त हुई थी।

122 मीटर लंबा जहाज, जिसमें भारतीय चालक दल के 14 सदस्य सवार थे, अलीबाग से लगभग 01 समुद्री मील दूर चट्टानों पर फंस गया। इसने लंगर खींचने, इंजन कक्ष में पानी भरने और नियंत्रण खोने की सूचना दी। महाराष्ट्र तट पर अत्यंत विषम समुद्री परिस्थितियों और क्षेत्र में चट्टानों की उपस्थिति की पृष्ठभूमि में, हवाई जहाज से बचाव करना एकमात्र व्यावहारिक विकल्प था।

तदनुसार, आईसीजी ने 26 जुलाई, 2024 की सुबह बचाव अभियान शुरू किया। प्रतिकूल मौसम का सामना करते हुए, तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर ने बल्क कैरियर से चालक दल के सभी 14 सदस्यों का सफलतापूर्वक बचाव किया। चालक दल के सदस्यों को अलीबाग समुद्र तट पर सुरक्षित रूप से उतारा गया, जिसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

आईसीजी स्टेशन मुरुद जंजीरा वर्तमान में नाविकों को आगे की चिकित्सा व अन्य सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। पोत और आसपास के वातावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button