Advertisement
हाथरस

पुलिस द्वारा सरिया लदा ट्रक गायब करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा सरिया लदा ट्रक गायब करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार । शत प्रतिशत माल की रिकवरी करते हुए पुलिस द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से 26 टन सरिया व एक ट्रक संख्या PB 11 CQ7593 बरामद ( बरामद माल की कीमत करीब 35 लाख रुपये ) : आज दिनांक 16.06.2021 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री विनीत जायसवाल के आदेशानुसार अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुये धोखाधड़ी करके माल को बेचने की नीयत से माल गायब करने वाले ट्रक ड्राईवर सहित दो शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । जिनके कब्जे से 26 टन सरिया व एक ट्रक PB11CQ 7593 बरामद हुआ है । बरामद माल की कुल कीमत करीब 35 लाख रुपये है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । ज्ञात हो कि दिनांक 14.06.21 को विनोद कुमार S / O श्री स्वर्ग तरसेमलाल निवासी सुभाष नगर मन्डी गोविन्दपुर थाना गोविन्दगढ जिला फतेहाढ द्वारा थाना सिकन्दरा राऊ पर तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि मेरे ट्रक न 0 PB11CQ 7593 के चालक रामू सिंह पुत्र रामसुमरन पाल निवासी गजा खेडा थाना हैथरगढ बाराबंकी द्वारा ट्रक पर लदी लगभग 26 टन सरिया ( लोहा ) मय ट्रक सहित लेकर गायब हो गया है तथा सरिये को बेचने की आशंका है । जिसके संबंध में वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ व प्रभारी निरीक्षक सिकन्द्राराऊ को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे । जिसके क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी की गयी है । नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त 1. रामू सिंह पुत्र राम सुमिरन पाल निवासी गजा खेडा थाना हैथरगढ़ जनपद बाराबंकी । 2. इमरान पुत्र मुस्ताक नि 0 जवार थाना इगलाश अलीगढ हाल पता अजय नगर कालोनी थाना हाईवे मथुरा । बरामदगी का विवरण 1-26 टन सरिया 2- एक ट्रक संख्या PB 11 CQ 7593 ( कुल बरामदगी कीमत करीब 35 लाख रुपये ) गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम 1. प्रभारी निरीक्षक श्री प्रवेश राणा कोतवाली सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस 2. उपनि 0 श्री राकेश चन्द्र कोतवाली सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस 3. हे 0 का 0 265 प्रेमनाथ कोतवाली सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस 4. का 0 336 नरेश कुमार कोतवाली सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button