नंदलाल प्रभु देवी प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक निदेशक सुशील कुमार जी ने बताया की 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपनी स्थापना के बाद ,2015 से 21 जून को प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

शिवा वर्मा के साथ समित अवस्थी की रिपोर्ट
नंदलाल प्रभु देवी प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक निदेशक सुशील कुमार जी ने बताया की 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपनी स्थापना के बाद ,2015 से 21 जून को प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
हर साल की तरह इस साल भी भारतीय आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिये थीम चुनी है।मंत्रालय के अनुसार इस बार (योगा फॉर ह्यूमैनिटी) को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 को थीम चुना गया है।
खेल शिक्षक शमशाद अली ने बच्चो को उत्तानपादासन,म्त्स्यासन, धनुरासन,मयूर आसन, कपाल भाती, और सूर्यनमस्कार योग आसन कराया,और उससे लाभ और महत्व दोनो को बताया।।
इस मौके पर प्रदीप कुमार,रंजू सिंह,प्रमोद कुमार,सीमा ,आशीष पटेल,शुभम गिरी,पंकज कुमार,देवांश ,राजवीर,राजन कुमार,आयुष,विशेन कुमार,विवेक कुमार आदि छात्र लोग उपस्थित रहे।।।