
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बहराइच।थाना कोतवाली देहात पर आज दिनांक 22.06.24 को प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज दिनांक-22.06.2024 को अभियुक्त मेराज अंसारी पुत्र कुतुब्द्दीन निवासी रायपुर राजा जेल रोड थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच के कब्जे से भिन्न-2 स्थानों से चोरी की गयी 07 चोरी की मोटर साईकिल बरामद की गयी।
बरामदशुदा मोटर साईकिल संख्या-UP40AH5941 हीरो पैसन प्रो के सम्बंध में थाना रामगांव पर मुकदमा संख्या-242/2024 धारा 379 भादवि व वाहन संख्या -UP40 AE 5913 हीरो सुपर स्प्लेंडर के सम्बंध में मुकदमा संख्या -212/2024 धारा 379 भादवि तथा वाहन संख्या UP40 AA 7521 हीरो पैसन प्रो की चोरी के सम्बंध में थाना कोतवाली मुकदमा संख्या नगर जनपद बहराइच में -122/2024 धारा 379 भादवि व वाहन संख्या UP46 M 2845 हीरो स्प्लेंडर प्लस के सम्बंध में थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच में मुकदमा संख्या-308/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।

बरामद शुदा तीन अन्य चोरी की मोटर साईकिल के सम्बंध में जानकारी की जा रही है। अभियुक्त के पास से बरामद चोरी की मोटर साइकिलों के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या-310/2024 धारा 411/413/414 भादवि पंजीकृत होकर अभियुक्त माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त द्वारा पूछ-ताछ पर बताया गया कि वह उक्त मोटरस साइकिलें को अदनान मैरिज हाल निकट आर०टी०ओ० कार्यालय, बी मार्ट पानी टंकी, शुमभ मैरिज लान, तमाजपुर चौराहा उत्सव पैलेस आदि स्थानों से चुरा कर ग्राम जोलहनपुरवा थाना मटेरा के रफीक अली पुत्र वाहिद अली को बेच दिया था जिसके घर के बरामदे से तीन मोटर साइकिल बरामद हुई।
शेष 03 मोटर साइकिल मेराज उपरोक्त के घर से बरामद हुई तथा एक मोटर साइकिल मौके से बरामद हुई। इस अभियोग में अभियुक्त रफीक अली उपरोक्त की गिरफ्तारी शेष है।
शेष वांछित अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी ।




