
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। जनपद में बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोरों व तस्करों द्वारा कोरेक्स व नशे की टेबलेट की बिक्री की जा रही है। इस नशे में 75 प्रतिशत युवा ग्रस्त है इससे पहले भी एसपी बाराबंकी को लिखित प्रार्थना-पत्र नशे पर पाबन्दी लगाने हेतु दिया गया था परन्तु प्रभावी कार्यवाही न होने के कारण नशे की दवाईयों का क्रय-विक्रय करने वालों के हौसले बुलन्द हैं। जो कोरेक्स सिरप खाँसी के लिए 40 रूपये कीमत की मिलती थी वो नशा करने वालों को 300 रूपये की कीमत पर बेची जा रही है। मुख्यमंत्री जी शासन प्रशासन को आदेशित करे कि बिना एम0बी0बी0एस0 डाक्टर के पर्चें व बिना परामर्श के बिना किसी भी प्रकार की नशे की औषधियों का क्रय विक्रय नहीं किया जायेगा। नशे के कारण ही तमाम तरह के अपराधों को बढ़ावा मिल रहा है।
जो मेडिकल स्टोर ईमानदारी से दवाएँ बेच रहे हैं उनको परेशान न किया जाए। हमारे देश का युवा स्वस्थ रहेगा तो मोदी जी का भारत मिशन को मजबूती मिलेगी।




