रक्तदान जीवनदान है हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है।
निर्बल की मदद ही बनाती है सबल-सूरज।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
किसी असहाय की मदद करना मनुष्य की मानवता का प्ररक्तदान जीवनदान है हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है।तीक है।बात जब किसी की जान बचाने की तो वो कर्तव्य बनकर उसकी रक्षा करता है।रक्तदान जीवनदान है हमारे द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। जिंदगी और मौत के बीच जूझते व्यक्ति की रक्तदान कर मदद करना महादान है।
ग्रीन गैंग/पर्यावरण सेना राज्य आई०टी०सेल प्रभारी सूरज सिंह गौर की मुहिम ने मिसाल कायम की है।
बताते चलें कि श्री सिंह कई वर्षों से निरंतर समाजिक गतिविधियों में अग्रसर है। वृक्षारोपण करना, रक्तदान कैंप का आयोजन जैसे कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
बीते बुधवार को रामसनेही घाट निवासी हिंमाशु गौतम अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो जाने पर हिंद अस्पताल में भर्ती हैं। जिसके इलाज हेतु रक्त की आवश्यकता पड़ने पर समाजसेवी विवेक सिंह ने सूरज सिंह गौर को अवगत कराते हुए रक्त की मांग की।ग्राम विकास अधिकारी के पद पर सिरौलीगौसपुर पुर में तैनात विवेक कुमार ने श्री सिंह की फोन पर सूचना पाकर तत्काल अस्पताल में उपस्थित होकर एक अनजान शख्स को रक्तदान कर उसकी जान बचाने में एक अहम योगदान दिया है।जिस शख्स को व्यक्ति न ही पहचानता है।उसके लिए बिना किसी स्वार्थ के लिए शरीर का सबसे महत्वपूर्ण रक्त देकर मदद करना समाज में मानवता की मिशाल पेश की है। रक्त देना को महादान कहा जाता है। हर कोई इसके लिए तैयार नहीं होता। रक्त के अभाव में व्यक्ति शनैः शनैः जीवन समाप्ति की तरफ़ बढ़ रहा होता है। उसकी और उसके परिजनों के मानसिक तनाव का अंदाज़ा लगाना बहुत ही कठिन है। इसीलिए रक्तदान महादान कहा जाता है।क्योंकि यह किसी के जीवन को जीवन प्रदान करता है।
इस अवसर पर समाजसेवी आशीष सिंह, अनिल यादव रक्तदान कर्ता मुजीब सहित कई लोग उपस्थित रहे।




