
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। थाना सफदरगंज पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
थाना सफदरगंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 260/2024 धारा 380 भादवि0 में वांछित अभियुक्त विजय सिंह उर्फ विज्जू उर्फ विमल सिंह पुत्र शिवशंकर उर्फ मानबहादुर निवासी ग्राम राजापुर थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली को कल्याणी नदी के पास से किया गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे से चोरी का 04 बण्डल लोहे का तार वजन करीब 80 किलो 01 अल्टीनेटर व घटना कारित करने में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल स्प्लेण्डर प्लस UP 32 BS 8478 बरामद कर अभियोग उपरोक्त में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गई।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों राजकुमार उर्फ ननके तिवारी, धर्मराज उर्फ छोटकन्ने तिवारी पुत्रगण कन्हईलाल तिवारी निवासी जदवापुर थाना टिकैतगंज जनपद बाराबंकी के साथ मिलकर दिनांक 10.06.2024 को कोल्ड स्टोर सफदरगंज के पास एक मकान में चोरी की घटना कारित की थी।
जिसके सम्बन्ध में थाना सफदरगंज पर मुकदमा संख्या 260/2024 धारा 380 भादवि0 पंजीकृत है। वांछित अभियुक्त राजकुमार उर्फ ननके तिवारी, धर्मराज उर्फ छोटकन्ने तिवारी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है।




