Advertisement
बहराइच

जनपद में कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पुलिस अधीक्षक

रिपोर्ट-समित अवस्थी मंडल संपादक अयोध्या/देवी पाटन
जनपद में कानून एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच वृंदा शुक्ला द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए।

अवगत कराना है कि जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु आज दिनांक 09.01.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच वृंदा शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा तथा क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया द्वारा मय पुलिस फोर्स नगर क्षेत्र के बाजारों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों, सदर बाजार आदि स्थानो पर पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया तथा सभी से अपील की गई कि आपसी भाईचारा बनाए रखें तथा एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अराजकता फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा जनपद में शान्ति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु लगायी गयी ड्यूटियों को चेक करते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button