बाराबंकी
Trending
थाना हैदरगढ़ पुलिस ने 03 मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार।
कब्जे से कुल 20 किलो ग्राम अवैध पोस्ता छिलका बरामद।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। थाना हैदरगढ़ पुलिस ने दिनांक 09.06.2024 को अभियुक्त- 1. मो० वसीम पुत्र मो० शहीम निवासी उस्मानपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी। 2. रामफेर पुत्र झगई निवासी बुधनई थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
3 . अनिरुद्ध पुत्र दुलारे निवासी ग्राम लालपुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी को ग्राम रौनी के पास से किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के कब्जे से 03 बोरी में कुल 20 किलो ग्राम अवैध पोस्ता छिलका किया बरामद। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ पर मुकदमा संख्या 201/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

