थाना इटियाथोक पुलिस ने मुठभेड में 05 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।
चोरी की कई घटनाओं का हुआ खुलासा कब्जे से सोने-चांदी के अभूषण, नगदी व 03 अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (सम्पादक)
गोण्डा। थाना इटियाथोक व एस०ओ०जी०/सर्विलांस / साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत मुकदमा संख्या-81/24, धारा 457,380 भादवि, मुकदमा संख्या-178/24. धारा 457.380 भादवि व थाना धानेपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या-37/24, धारा 457,380 भादवि का सफल अनावरण करते हुए 05 आरोपी अभियुक्तो को-01 . इन्दर, 02. रामनेरश, 03. महेश कोरी, 04. ननके सोनकर, 05. सिद्धनाथ सोनकर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के अभपूण, 50,000/- रू० व 03 अवैध तमंचा मय 03 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 27.02.2024 को वादी अजय कुमार सोनी पुत्र उमाकान्त सोनी निवासी ग्राम भवनियापुर उपाध्याय थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा थाना इटियाथोक में तहरीर दी गयी कि दिनांक 26/27. 02.2024 की रात्रि मेरी भवनियापुर स्थित ज्वेलरी शॉप का अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर सोने-चांदी के अभूषण व नगदी की चोरी की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था।

सूचना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन कर घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक सहित प्रभारी एस०ओ०जी०/सर्विलांस को अवाश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। जिसमें आज दिनांक 14.05.2023 को थाना इटियाथोक व एस०ओ०जी०/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड के दौरान 05 शतिर चोरों-01. इन्दर, 02. रामनेरश, 03. महेश कोरी, 04. ननके सोनकर, 05. सिद्धनाथ सोनकर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के अभूषण, नगदी व अवैध तमंचा मय खोखा व जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। बरामद समान के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगों द्वारा दिनांक 06.05.2024 की रात्रि थाना इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम रैयगांव के रहने वाले अब्दुल रहमान के घर सोने -चांदी के अभूषण व नगदी चोरी की गयी थी तथा दिनांक 02.02.2024 की रात्रि थाना धानेपुर क्षेत्र के इन्द्रानगर चौराहे पर स्थित राम सोनी पुत्र भगवत प्रसाद सोनी की ज्वेलरी शॉप में चोरी की थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।




