Advertisement
भारतविद्युत मंत्रालय

बिजली की बढ़ती मांग और उत्पादन क्षमता के अनुरूप राष्ट्रीय विद्युत ग्रिड की क्षमता का लगातार विस्तार किया जा रहा है: केंद्रीय विद्युत व नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री

रिपोर्ट:-शमीम 

केंद्रीय विद्युत व नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने पिछले पांच वर्षों में देश में स्थापित ट्रांसमिशन लाइनों (220केवी और इससे अधिक) के संबंध में लक्ष्य और उपलब्धि का विवरण दिया है:

साल लक्षित विद्युत लाइन वास्तविक विद्युत लाइन
2018-19 22,647 22,437
2019-20 23,621 11,664
2020-21 15,791 16,750
2021-22 19,255 14,895
2022-23 14,581 14,625
2023-24 (23 अक्टूबर तक) 11,420 7,026
कुल 1,07,315 87,397

बिजली की लगातार बढ़ती मांग और उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी के अनुरूप राष्ट्रीय ग्रिड की क्षमता का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। देश में हर साल औसतन लगभग 16,000 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइनें और 75,000 एमवीए ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता (220 केवी और इससे अधिक वोल्टेज स्तर) जोड़ी जा रही हैं।

31 अक्टूबर, 2023 तक भारतीय ग्रिड के अधीन लगभग 179 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता (पनबिजली सहित) स्थापित है। इसका विवरण नीचे दिया गया है:

श्रेणी स्थापित क्षमता (मेगावाट में)
सौर 72,018
जल विद्युत 51,837
पवन 44,292
बायोमास 10,262
अन्य 573
कुल 1,78,982

राष्ट्रीय ग्रिड मौजूदा नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता से प्राप्त विद्युत को समायोजित करने में पूरी तरह सक्षम है।

यह जानकारी 5 दिसंबर, 2023 को केंद्रीय ऊर्जा व नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button